फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Leadership Skills: True Leadership Shines When You Ask the Right Questions, Not Just Solve Problems

Leadership Skills: जब सबकी निगाहें आप पर टिकी हों, असली नेतृत्व की पहचान सही सवाल पूछने से होती है; जानिए कैसे

Tue, 09 Sep 2025 11:09 AM IST
शिवम गर्ग पॉल ग्रिग्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
पॉल ग्रिग्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 09 Sep 2025 11:09 AM IST
सार

Leadership Skills: असली नेतृत्व तब उभरकर सामने आता है जब आप सही समय पर सही सवाल पूछते हैं और अपनी टीम व संगठन के साथ विश्वास और रणनीति बनाते हैं। यह कौशल न केवल पेशेवर सम्मान और जिम्मेदारी बढ़ाता है, बल्कि संगठन को नई दिशा देने में भी मदद करता है।

विज्ञापन
Leadership Skills: True Leadership Shines When You Ask the Right Questions, Not Just Solve Problems
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Team Building: कॉरपोरेट जगत में नेतृत्व करना किसी भी पेशेवर के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। यह कॅरिअर में एक ऐसा मोड़ है, जहां सम्मान व जिम्मेदारी, दोनों साथ आते हैं। जब कोई व्यक्ति नेतृत्व की कुर्सी संभालता है, तो सभी की नजरें उसी पर टिक जाती हैं। कर्मचारी उससे उम्मीद करते हैं तथा हितधारक व संगठन फायदे की आशा रखते हैं। ऐसे समय में सबसे बड़ा दबाव यह होता है कि आप हर सवाल का तुरंत जवाब दें। 

विज्ञापन


हालांकि, सच्चाई इसके विपरीत है, क्योंकि असली नेतृत्व की शुरुआत सही वक्त पर सही सवाल पूछने से होती है, न कि तुरंत किसी समस्या को सुलझाने से। ऐसे में, बतौर लीडर पहले कुछ महीने आपके लिए वह समय होता है, जब आप अपनी टीम और संगठन के साथ विश्वास कायम करके दिशा स्पष्ट कर सकते हैं। ऐसा करने के कुछ तरीके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

बदलाव लाने वाली टीम

एक सफल लीडर केवल जाने-पहचाने नामों पर भरोसा नहीं करता। वह सोच-समझकर ऐसी टीम बनाता है, जिसमें विविध दृष्टिकोण हों और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी। इसलिए खुद से पूछें कि क्या मेरी टीम में ऐसे लोग हैं, जो बदलाव ला सकते हैं और संगठन को नई दिशा देने में मेरी मदद कर सकते हैं। स्वयं से यह सवाल पूछना भी बेहद जरूरी है कि क्या मेरी टीम में ऐसे पेशेवर हैं, जो पुरानी सोच या परंपरागत तरीकों को चुनौती देने का साहस रखते हैं?

सही समय पर सही कदम

नेतृत्व का मतलब केवल निर्णय लेना नहीं, बल्कि मजबूत रिश्ते बनाना भी होता है। पता लगाएं कि संगठन के सबसे अहम हितधारक कौन हैं और क्या वे वास्तव में कंपनी की प्राथमिकताओं को समझते हैं? इसके अलावा, हर संगठन में कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिनके ऊपर कार्य-संस्कृति को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होती है। एक समझदार लीडर इन संस्कृति वाहकों को पहचानता है और उनके सुझावों को समय रहते अपने निर्णयों में शामिल करके संगठन को मजबूत बनाता है।

विज्ञापन

रणनीति बनाने से पहले सोचें

हर नया लीडर एक ही सवाल से घिरा होता है कि उसकी रणनीति क्या है? इस वजह से कभी-कभी वे भटकाव महसूस करने लगते हैं। ऐसा करने से बचें, क्योंकि एक अच्छा पेशेवर कोई भी रणनीति बनाने से पहले सही दिशा में सवाल उठाता है। ऐसे में लंबी-लंबी योजनाएं बनाने से बेहतर है कि यह सोचें कि आप वर्तमान में या आगामी कुछ दिनों में अपनी टीम के साथ मिलकर ऐसे कौन-से कदम उठा सकते हैं, जिनका तुरंत असर दिखे और बेहतर दीर्घकालिक परिणाम भी मिले? साथ ही, पहचान करें कि किन बड़े रणनीतिक प्रश्नों या समस्याओं का समाधान सबसे पहले किया जाना चाहिए?

ऊर्जा व प्रेरणा बनाए रखें

शुरुआत में अक्सर समस्याओं का बोझ इतना होता है कि हो सकता है आप अपनी दिशा खो दें। ऐसे वक्त के लिए  कुछ भरोसेमंद सलाहकारों का होना बेहद जरूरी है, जो न सिर्फ आपसे सच कह सकें, बल्कि रास्ते से भटकने पर आपको सही राह भी दिखाएं। इससे आपको अपनी ऊर्जा और प्रेरणा बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed