फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   JKSSB Junior Assistant 2024: Junior Assistant Typing Test admit card released, download from here

JKSSB Junior Assistant 2024: जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

Wed, 10 Apr 2024 08:57 AM IST
कृपा अरोड़ा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Wed, 10 Apr 2024 08:57 AM IST
सार

JKSSB Junior Assistant 2024: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
JKSSB Junior Assistant 2024: Junior Assistant Typing Test admit card released, download from here
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

JKSSB Junior Assistant 2024: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ( जेकेएसएसबी) ने जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, jkssb.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। टाइप टेस्ट की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


आपको बता दें की इस परीक्षा का आयोजन 21 सितंबर, 2023 को किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर असिस्टेंट के कुल 34 पद और जूनियर असिस्टेंट-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर के 65 पदों पर भर्ती करना है। टाइपिंग टेस्ट के लिए चयन सूची बोर्ड की ओर से 7 दिसंबर, 2023 को जारी की गई थी। 

विज्ञापन

इस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ईमेल और जन्म प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करना होगा। उम्मीदवार अपने टाइप टेस्ट से एक सप्ताह पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का इक प्रिंट आउट भी उम्मीदवार निकालकर रख सकते हैं, क्योकि टेस्ट आयोजित कराने वाले केंद्र में पंजीकरण के समय एडमिट कार्ड की जांच होगी। 

अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो वह बोर्ड से संपर्क कर सकता है। एडमिट कार्ड के अलावा उम्मीदवारों को अपना पहचान पत्र भी दिखाना होगा, जिसमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि शामिल है। 

JKSSB Junior Assistant 2024: कैसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएंगे। 
  • उसके बाद जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। 
  • अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करने के बाद लॉगिन करें।
  • जेए एडमिट कार्ड 2023 देखने/डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed