IFSCA Recruitment 2024: ग्रेड ए पदों के लिए जल्द बंद होने जा रही है आवेदन विंडो, यहां करें पंजीकरण
IFSCA Recruitment 2024: अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण ( आईएफएससीए ) अधिकारी - ग्रेड ए के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडों जल्द ही बंद कर देगा। कैसे करें आवेदन, यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IFSCA Recruitment 2024: अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) अधिकारी - ग्रेड ए के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडों जल्द ही बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ifsca.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत 10 सहायक प्रबंधक अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन विंडो 21 अप्रैल, 2024 तक खुली रहेगी।
IFSCA Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार जमा करना होगा।
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रूपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 100 रूपये
IFSCA Recruitment 2024: आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
IFSCA Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास सांख्यिकी/अर्थशास्त्र/वाणिज्य/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (वित्त)/अर्थमिति में विशेषज्ञता के साथ मास्टर डिग्री या सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर विज्ञान में स्नातक डिग्री/कंप्यूटर एप्लीकेशन/सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री। या सीए, सीएफए, सीएस और आईसीडब्ल्यूए में उपस्थित होने के साथ वाणिज्य में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
IFSCA Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ifsca.gov.in पर जाएंगे।
- उसके बाद होमपेज पर 'नया क्या है' सेक्शन में 'करियर' पर जाएं।
- IFSCA-2024 में अधिकारी ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक) की भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करने के बाद आवेदन पत्र को भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फोर्म को सबमिट करें।
- उम्मीदवार फोर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्ब के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।