फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   IFSCA Recruitment 2024: Application window for Grade A posts is going to close soon, register here

IFSCA Recruitment 2024: ग्रेड ए पदों के लिए जल्द बंद होने जा रही है आवेदन विंडो, यहां करें पंजीकरण

Wed, 17 Apr 2024 09:03 AM IST
कृपा अरोड़ा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Wed, 17 Apr 2024 09:03 AM IST
सार

IFSCA Recruitment 2024: अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण ( आईएफएससीए ) अधिकारी - ग्रेड ए के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडों जल्द ही बंद कर देगा। कैसे करें आवेदन, यहां पढ़ें।
 

विज्ञापन
IFSCA Recruitment 2024: Application window for Grade A posts is going to close soon, register here
IFSCA Recruitment 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

 
विज्ञापन

IFSCA Recruitment 2024: अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) अधिकारी - ग्रेड ए के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडों जल्द ही बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ifsca.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 

इस भर्ती अभियान के तहत 10 सहायक प्रबंधक अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन विंडो  21 अप्रैल, 2024 तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

IFSCA Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार जमा करना होगा। 
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रूपये

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 100 रूपये


IFSCA Recruitment 2024: आयु सीमा 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। 

IFSCA Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास सांख्यिकी/अर्थशास्त्र/वाणिज्य/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (वित्त)/अर्थमिति में विशेषज्ञता के साथ मास्टर डिग्री या सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर विज्ञान में स्नातक डिग्री/कंप्यूटर एप्लीकेशन/सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री। या सीए, सीएफए, सीएस और आईसीडब्ल्यूए में उपस्थित होने के साथ वाणिज्य में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

IFSCA Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन 
 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ifsca.gov.in पर जाएंगे।
  • उसके बाद होमपेज पर 'नया क्या है' सेक्शन में 'करियर' पर जाएं।
  • IFSCA-2024 में अधिकारी ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक) की भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करने के बाद आवेदन पत्र को भरें।
  • दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फोर्म को सबमिट करें।
  • उम्मीदवार फोर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्ब के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed