{"_id":"6706635502d1ee24cc0b3abd","slug":"icsi-cs-december-2024-registration-deadline-soon-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSI CS December 2024: जल्द बंद हो जाएगी आईसीएसआई सीएस के लिए पंजीकरण विंडो, इतना शुल्क करना होगा जमा","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
ICSI CS December 2024: जल्द बंद हो जाएगी आईसीएसआई सीएस के लिए पंजीकरण विंडो, इतना शुल्क करना होगा जमा
Wed, 09 Oct 2024 04:34 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:34 PM IST
सार
ICSI CS December 2024: आईसीएसआई सीएस के दिसंबर की परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद होने वाली है। पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
ICSI CS Exam
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
ICSI CS December 2024: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान 10 अक्तूबर को सीएस दिसंबर 2024 कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षा में शामिल होने की पंजीकरण विंडो बंद करने जा रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं। बता दें कि कार्यकारी और पेशेवर प्रोग्रामर के लिए आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 परीक्षा 21 दिसंबर से आयोजित होगी। कार्यकारी कार्यक्रम के लिए उम्मीदवारों को हर मॉड्यूल या समूह के लिए 1,500 रुपये और पेशेवर कार्यक्रम के लिए 1,800 रुपये प्रति मॉड्यूल या समूह का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) परीक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण हुए या उपस्थित रहे, उम्मीदवार इसके आवेदन के लिए पात्र हैं। परीक्षा रिमोट-प्रोक्टर्ड मोड में आयोजित होगी। कैलकुलेटर, पेन, पेंसिल, पेपर या नोटबुक के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। विलंब शुल्क के साथ नामांकन जमा करने और मॉड्यूल जोड़ने की तिथि 11 अक्तूबर 2024 से 15 अक्तूबर 2024 तक है। उम्मीदवारों को सभी चरणों के लिए 250 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। उच्च योग्यता के आधार पर छूट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर 2024 है।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि नामांकन सेवाएं, जैसे कि केंद्र, मॉड्यूल, माध्यम या वैकल्पिक विषय में बदलाव, छूट अनुरोधों को रद्द करना या उच्च योग्यता के आधार पर छूट देने के लिए दस्तावेजों को फिर से जमा करना, 20 नवंबर, 2024 तक पूरा किया जाना चाहिए। उम्मीदवारों को प्रत्येक बदलाव के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा, चाहे वह केंद्र, मॉड्यूल, माध्यम या वैकल्पिक विषय का बदलाव हो। समूह या मॉड्यूल जोड़ने पर परीक्षा शुल्क के अलावा 250 रुपये का शुल्क लगेगा।