फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   IBPS Clerk Recruitment: Registration window for 6000+ posts of Clerk closing tomorrow, register here

IBPS Clerk Recruitment 2024: आईबीपीएस क्लर्क के 6000+ पदों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, यहां से करें पंजीकरण

Sat, 27 Jul 2024 02:01 PM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Sat, 27 Jul 2024 02:01 PM IST
सार

IBPS Clerk Recruitment 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान कल आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। जिन उम्मीदावरों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS Clerk Recruitment: Registration window for 6000+ posts of Clerk closing tomorrow, register here
jobs - फोटो : Freepik

विस्तार

 
विज्ञापन

IBPS Clerk Recruitment 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान कल, 28 जुलाई को आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन करने से पहले आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड की जांच करें। बोर्ड आवेदकों को 21 जुलाई तक दर्ज किए गए विवरण को संपादित करने और पंजीकरण शुल्क भुगतान करने की अनुमति देगा। इन भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 6,128 पदों को भरना है। 

विज्ञापन


आईबीपीएस क्लर्क 2024 आवेदन पत्र पहले 1 जुलाई को उनकी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. पर जारी किया गया था। आईबीपीएस क्लर्क 2024 प्रारंभिक परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


IBPS Clerk Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 175 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

IBPS Clerk Recruitment 2024: पात्रता मानदंड

आयु सीमा- क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु  20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई, 1996 से पहले नहीं और 1 जुलाई, 2004 के बाद नहीं होना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता- इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए।

IBPS Clerk Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एक्जाम, मैंस एक्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

IBPS Clerk Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन?
 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in. पर जाएं।
  • हालिया अपडेट के तहत, सीआरपी - क्लर्क - XIV पर क्लिक करें।
  • अब, आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने आप को पंजीकृत करें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed