फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   IBPS RRB Clerk Main Result 2021 Out Check RRB Office Assistant Exam Result here

IBPS RRB Clerk Main Result: आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें

Mon, 01 Mar 2021 08:01 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 01 Mar 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
IBPS RRB Clerk Main Result 2021 Out Check RRB Office Assistant Exam Result here
आईबीपीएस आरआरबी 2021 : ibps

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने सोमवार को IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार आईबीपीएस की मुख्य परीक्षा 2021 में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर देख सकते हैं। यहां खबर में रिज्ल्ट देखने के लिए सीधा और आधिकारिक लिंक भी दिया गया है। यह रिजल्ट आईबीपीएस की वेबसाइट पर 31 मार्च, 2021 तक देखा जा सकता है। इस तिथि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। 

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन की क्लर्क मुख्य परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें रैंक के आधार पर प्रतिभागी बैंकों में से एक में फिलहाल अस्थायी रूप से शामिल किया जाएगा। बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS)  की क्लर्क मुख्य परीक्षा में 190 प्रश्न आते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 160 मिनट का समय मिलता है। इसमें रीजनिंग एबिलिटी व कंप्यूटर एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड व जनरल और फाइनेंशिएल अवेयरनेस विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क की प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 06 फरवरी को की गई थी। आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम यानी प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके युवाओं के और नौकरी के बीच मुख्य परीक्षा पास करने की चुनौती होती है। आपको बता दें की IBPS मुख्य की परीक्षा 28 फरवरी, 2021 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र भी प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट के साथ 06 फरवरी, 2021 को जारी किए गए थे। 

IBPS Clerk main रिजल्ट 2021 देखने का तरीका

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
  • क्लर्क मुख्य परीक्षा परिणाम 2021 के लिए लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन पृष्ठ पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें
  • कैप्चा कोड दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट-आउट लें

यहां क्लिक कर भी सीधे IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा-2021 का परिणाम देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed