HPPSC SET: एचपीपीएससी राज्य पात्रता परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड
HPPSC SET Answer Key 2023: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कैसे करें उत्तर कुंजी डाउनलोड, यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPPSC SET Answer Key 2023: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- www.hppsc.hp.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें की यह अनंतिम उत्तर कुंजी है, अभ्यर्थी इसके खिलाफ 01 जून 2024 कोई आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उनको 100/- रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। इस परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 28 अप्रैल को किया गया था।
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदक उत्तर कुंजी के माध्यम से परिणाम जारी होने से पहले अपने कुल अंकों की गणना कर सकते हैं।
HPPSC SET Answer Key 2023: कैसे करें कुल अंकों की गणना
उम्मीदवारों को सही उत्तरों के लिए 02 अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने अनुमानित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
HPPSC SET Answer Key 2023: कैसे करें उत्तर कुंजी डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर, HP SET 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- उत्तर कुंजी की जांच करने के बाद डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।