फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   HPCL Graduate Apprentice Recruitment 2026, Apply Online for 358 Graduate Engineering Apprentice Posts

HPCL Apprentice: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस भर्ती, 358 पदों पर आवेदन का मौका, कब तक भर सकेंगे फॉर्म?

Tue, 14 Jul 2026 03:44 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 14 Jul 2026 03:44 PM IST
सार

HPCL Apprentice Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2026-27 के लिए ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग) के 358 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी और 31 जुलाई 2026 तक चलेगी।
 

विज्ञापन
HPCL Graduate Apprentice Recruitment 2026, Apply Online for 358 Graduate Engineering Apprentice Posts
HPCL Graduate Apprentice Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

HPCL Apprentice Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने अपनी मार्केटिंग डिवीजन में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग) की भर्ती निकाली है। एचपीसीएल केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। कंपनी ने वर्ष 2026-27 के लिए कुल 358 अप्रेंटिस प्रशिक्षण पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। इसके तहत सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग शाखाओं के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

एचपीसीएल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 14 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 31 जुलाई 2026
  • आयु की गणना की तिथि: 31 जुलाई 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

किन इंजीनियरिंग शाखाओं के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग

 

राज्यवार रिक्तियों का विवरण

राज्य पद
आंध्र प्रदेश 15
असम 6
बिहार 14
चंडीगढ़ 4
छत्तीसगढ़ 8
दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव 1
दिल्ली 18
गोवा 6
गुजरात 32
हरियाणा 14
जम्मू-कश्मीर 5
झारखंड 5
कर्नाटक 14
केरल 9
मध्य प्रदेश 10
महाराष्ट्र 64
नागालैंड 2
ओडिशा 4
पंजाब 16
राजस्थान 17
तमिलनाडु 20
तेलंगाना 19
उत्तर प्रदेश 37
उत्तराखंड 4
पश्चिम बंगाल 14
कुल 358


महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 64 पद रखे गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 37 और गुजरात में 32 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना जरूरी है।

वर्ग न्यूनतम अंक
सामान्य और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) 60 प्रतिशत
एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार 50 प्रतिशत

आयु सीमा: 31 जुलाई 2026 को आधार मानते हुए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
 

चयन कैसे होगा?

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शामिल चरण:

  • इंजीनियरिंग डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर आवेदन की जांच।
  • उपलब्ध पदों के मुकाबले 1:5 के अनुपात में उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • चयनित उम्मीदवारों को एनएटीएस पोर्टल पर त्रिपक्षीय अप्रेंटिस अनुबंध स्वीकार करना होगा।
  • मेडिकल प्रमाणपत्र और पुलिस सत्यापन के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

स्टाइपेंड का हिस्सा राशि
एचपीसीएल की ओर से 20,500 रुपये
भारत सरकार की ओर से डीबीटी के माध्यम से 4,500 रुपये
कुल मासिक स्टाइपेंड 25,000 रुपये


HPCL Graduate Apprentice Recruitment 2026 Notice - PDF

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑनलाइन पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण विवरण की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सावधानी से भरें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed