वायरल: एचडीएफसी ने जॉब सर्कुलर में लिखा- 2021 के उत्तीर्ण उम्मीदवार पात्र नहीं हैं, जताना पड़ा खेद
एचडीएफसी बैंक का एक जॉब सर्कुलर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गलती के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने के बाद बैंक ने इसको लेकर खेद जताया है और स्पष्टीकरण भी जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचडीएफसी बैंक का एक जॉब सर्कुलर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गलती के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने के बाद बैंक ने इसको लेकर खेद जताया है और स्पष्टीकरण भी जारी किया है। दरअसल, एचडीएफसी बैंक की ओर से तमिलनाडु स्थित अपनी शाखाओं में सेल्स ऑफिसर्स की भर्ती के लिए अधिसूचना विज्ञापन जारी किया गया था। इस जॉब सर्कुलर में लिखा था कि 2021 में उत्तीर्ण उम्मीदवार नौकरी के लिए पात्र नहीं हैं।
यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके परिणामस्वरूप भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा है। एचडीएफसी बैंक के प्रवक्ता ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए मंगलवार (3 अगस्त, 2021) को एक ट्विटर यूजर को जवाब दिया कि यह एक टाइपो एरर है और इस त्रुटि पर हमें खेद है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि स्नातक उत्तीर्ण होने के वर्ष की परवाह किए बिना आवेदन कर सकते हैं, जब तक वे आयु मानदंड को पूरा करते हैं।
Hi Gayathri, this is a typo and we regret the error. Graduates can apply irrespective of the year of passing as long as they meet the age criteria. We have already issued the correct advertisement shared here. -Zubin
विज्ञापन विज्ञापन— HDFC Bank Cares (@HDFCBank_Cares) August 3, 2021
अखबार के विज्ञापन ने मदुरै में वॉक-इन इंटरव्यू के लिए 28 वर्ष से कम आयु के स्नातकों को आमंत्रित किया था। सोशल मीडिया पर वैकेंसी सर्कुलर के चर्चा का विषय बनने के बाद एचडीएफसी ने कहा, हमने यहां साझा किए गए विज्ञापन का सही विज्ञापन पहले ही जारी कर दिया है।
हालांकि, कुछ यूजर्स ने पुराने विज्ञापन को 'बेतुका' बताया तो कुछ ने 'कोरोना बैच' बताकर मजाक उड़ाया। स्नातक उम्मीदवार, उत्तीर्ण होने के वर्ष की परवाह किए बिना आवेदन कर सकते हैं, जब तक वे आयु मानदंड को पूरा करते हैं। इससे पहले 02 अगस्त, 2021 को एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने जॉब सर्कुलर की तस्वीर पोस्ट करके लिखा था कि यह अत्याचार है! इसके बाद यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स ने टिप्पणियां करते हुए बैंक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी टैग किया था। इसके बाद बैंक के एक अधिकारी ने इसे "टाइपो" एरर बताते हुए खेद जताया।