UP Police Constable Recruitment 2022: क्या कॉन्स्टेबल भर्ती में भी लागू होगा टाई ब्रेकिंग नियम, जानिए इसके फायदे और नुकसान
यूपी पुलिस विभाग की ओर 26 हजार कॉन्स्टेबल पदों पर जल्द ही भर्ती कराई जाएगी। विभाग की तरफ से इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सिपाही बनने के इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 26,382 आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के पदों को भरने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षण, डॉक्यूमेंटवेरीफिकेशन और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को अभी से इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। हालांकि यूपीपीआरपीबी नेकॉन्स्टेबल भर्ती से जुड़ी कोई भी आधिकारिक सूचना साझा नहीं की है। इसलिए कैंडिडेट्स को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट को देखते रहना चाहिए। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिएआयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable FREE EBook- Download Now में भी एडमिशन लेकर सभी विषयों की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UP Constable सैलरी
UP Constable सिलेबस
UP Constable एलिजिबिलिटी
विस्तार से समझें इस नियम में होता क्या है
अगर फाइनल मेरिट में दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के मार्क्स समान आते हैं तो किसका चयन होगा? किसे मेरिट में ऊपर रखा जाएगा? इसका निर्णय टाई ब्रेकिंग नियम के आधार पर किया जाता है। इसके लिएयूपीपीआरपीबी ने तीन नियम बना रखे हैं। इन नियमों पर खरा उतरने वाले अभ्यर्थी को ही मेरिट में ऊपर रखा जाता है। हालांकि यह नियम सिपाही भर्ती की चयन प्रक्रिया में लागू होगा या नहीं इसका अंतिम निर्णयभर्ती की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद हो पाएगा।
नियम नंबर - 1
1- (a) जिसके पास DOEACC/NIELIT सोसायटी से कंप्यूटर में ओ लेवल का सर्टिफिकेट हो।
(b)- प्रादेशिक सेना में कम से कम 2 साल तक सेवा की हो
(c)- एनसीसी बी सर्टिफिकेट हो।
अगर ऊपर दी गई योग्यता रखने वाले व्यक्ति को वरीयता दी जाएगी। अगर किसी व्यक्ति के पास ऊपर में से एक से अधिक योग्यता है तो उसकी योग्यता कोई एक ही मानी जाएगी।
नियम नंबर - 2
अगर अब फैसला नहीं होता है तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।
नियम नंबर - 3
10वीं के सर्टिफिकेट में जो अभ्यर्थी का नाम होगा, उसके नाम के पहले अंग्रेजी अक्षर के अनुसार वरीयता दी जाएगी। जिसका अंग्रेजी अक्षर वर्णमाला में पहले आएगा, उसे वरीयता दी जाएगी।
करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSCऔर रेलवे कीविभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेससे जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें safalta app और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।