फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Will the notification be issued in the next month, know what is the update about this recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022: क्या अगले महीने में जारी हो जाएगा नोटिफिकेशन, जानें इस भर्ती को लेकर क्या है अपडेट और इसमें किसे मिलेगा हिस्सा लेने का मौका

Thu, 02 Jun 2022 03:43 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 02 Jun 2022 03:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन की बंपर बहाली निकलने वाली है। इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी।
 

विज्ञापन
Will the notification be issued in the next month, know what is the update about this recruitment-safalta
UP Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में जल्द ही कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भर्तीकी जानी है। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा किया जाना है तथा इसके आयोजन के लिए UPPBPB ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने के लिये नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपको इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप आज ही UP Police Constable - Hindi Online Classes 2022 को सब्सक्राइब करें।

विज्ञापन

क्या अगले महीने में जारी हो जाएगा नोटिफिकेशन :

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में UPPBPB ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर जरूर सामने आ रही है कि UPPBPB इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन होने केबाद अगले महीने तक इसका नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती के लिए कोई भी आधिकारिक जानकारी UPPBPB की वेबसाइट पर ही साझा की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

किन्हें मिल सकता है आवेदन का मौका :

उत्तर प्रदेश में अभी तक आयोजित की जाने वाली कॉन्स्टेबल भर्तियों में न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाता रहा है। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB इस साल की कॉन्स्टेबल भर्ती में भी 18 से 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दे सकती है। हालांकि जरूरी योग्यताओं से संबंधित पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जून महीने में जारी किया जाता है तो इसकी लिखित परीक्षा अक्टूबर महीने में आयोजित की जा सकती है। उत्तर प्रदेश की पिछली कॉन्स्टेबल भर्तियों के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षामें अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरूचि बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों से इन सभी विषयों को मिलाकर कुल 300 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं।हालांकि सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न के संबंध में पूरी जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed