UP Lekhpal Exam 2022: क्या महिलाओं के लिए अलग से जारी होगा कटऑफ, जानें लेखपाल भर्ती में इस बार क्या है आरक्षण का गणित
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 जून को होनी है। इस भर्ती में महिलाओं के लिए क्षैतिज रूप से आरक्षण की भी व्यवस्था की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में इस वक्त लेखपाल के 8,085 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है और इसका आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जा रहा है। UPSSSC ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरीके बीच आवेदन मांगे थे। आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर में इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख भी दी गई है। इस एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल की इस भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। हालांकिअब तक इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के संबंध में आयोग द्वारा कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी लेखपाल भर्ती की इस लिखितपरीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal FREE Online Classes: Join Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस कारिवीजन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
लेखपाल सिलेबस
लेखपाल सैलरी
लेखपाल कट ऑफ
लेखपाल स्टडी मैटेरियल्स
क्या महिलाओं के लिए अलग से जारी होगा कटऑफ :
उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही लेखपाल भर्ती में महिलाओं के लिए क्षैतिज रूप से 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में से 1604 पद महिलाओं के लिए क्षैतिज रूप से आरक्षित हैं। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि कैटेगरी वाइज महिलाओं के लिए जितनी सीटें क्षैतिज रूप से आरक्षित होंगी, आयोग उनके लिए अलग से कट ऑफ जारी कर सकती है।
क्या है आरक्षण का गणित :
8,085 पदों पर होने वाली भर्ती में राज्य के आरक्षण के नियमों के अनुसार 1,690 पद एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 152 पद एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 2,174 पद ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 798 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों केलिए और 3,271 पद जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए है। साथ ही इस भर्ती में क्षैतिज रूप से आरक्षण की भी व्यवस्था की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में स्व0 संग्राम सेनानी के आश्रित के लिए 149 पद, विकलांग श्रेणी के लोगों के लिए 309 पद, महिलाओं के लिए 1604 पद और सैन्य वियोजित / भूतपूर्व सैनिक के लिए 387 पद क्षैतिज रूप से आरक्षित हैं। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजनकर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।