फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Will the candidates going to appear in the exam get free tickets for travel More about will-safalta

NDA Exam 2022: क्या परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को मिलेगा यात्रा के लिए फ्री टिकट

Sat, 13 Aug 2022 07:32 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 13 Aug 2022 07:32 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के जरिए 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है। इसके लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित होने जा रही है।
 

विज्ञापन
Will the candidates going to appear in the exam get free tickets for travel More about will-safalta
UPSC NDA II - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को होने जा रही है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड अगस्त के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है। UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA/NA प्रवेश परीक्षा में 12वीं पास/अपियरिंग छात्र हिस्सा लेते हैं और सेना में अफसर बनने के अपने सपने को पूरा करते हैं। पिछले साल से महिला अभ्यर्थियों को भी इसमें शामिल होने की अनुमति दिए जाने के बाद महिलाएं भी इस परीक्षा में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं और अब इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पांच लाख से भी अधिक हो गई है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी इसमें हिस्सा लेने के लिए पांच से छह लाख अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या अभ्यर्थियों को यात्रा के लिए मिलेगा फ्री टिकट :

चार सितंबर को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि क्या उन्हें इस परीक्षा में शामिल होने के लिए फ्री टिकट मिलेगा। हालांकि अभ्यर्थियों को यह जान लेना चाहिए कि चार सितंबर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को यात्रा के लिए फ्री टिकट नहीं दिया जाएगा। दरअसल इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा के लिए फ्री टिकट तो दिया जाएगा। लेकिन इस सुविधा का लाभ सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को दिया जाता है, जो लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेने जा रहे हैं। SSB इंटरव्यू में भी परमानेंट और शार्ट सर्विस कमीशन के लिए एक एक बार ही यात्रा भत्ता दिया जाता है और अगर कोई अभ्यर्थी एक ही तरह के कमीशन के लिए दूसरी बार SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो वे यात्रा भत्ता पाने के हकदार नहीं होंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन

इस बार क्या है सीटों की संख्या का गणित :

NDA/NA II 2022 के जरिए NDA में 370 सीटों पर और NA में 30 पदों पर भर्ती की जानी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 39 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। जबकि NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed