फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   which languages questions can be asked in the main exam and in which mode the exam can be held-safalta

UP Lekhpal Exam 2022: मुख्य परीक्षा में किन भाषाओं में पूछे जा सकते हैं प्रश्न और किस मोड में हो सकती है परीक्षा, जानें यहाँ

Wed, 11 May 2022 11:20 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 11 May 2022 11:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को होनी है। इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए PET के स्कोर के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है।
 

विज्ञापन
which languages questions can be asked in the main exam and in which mode the exam can be held-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को प्रस्तावित है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 13,90,305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन UPSSSC ने इसकी मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए PET के स्कोर के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। 8,085 पदों के लिए आयोजित हो रही इस भर्ती में चयनित होने के लिए अब ये 2,47,667 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगे। UPSSSC इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द ही अपने वेबसाइट पर साझा कर सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी लेखपाल भर्ती की इस लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा में किन भाषाओं में पूछे जा सकते हैं प्रश्न : 

लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। राज्य में आयोजित की गई पिछली लेखपाल भर्तियों का भी सिलेबस यही था और इन परीक्षाओं में हिंदी को छोड़कर बाकी विषयों के प्रश्न हिंदी तथा इंग्लिश दोनों भाषाओं में थे। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से पूछे जाने वाले प्रश्न हिंदी तथा इंग्लिश दोनों भाषाओं में हो सकते हैं।

विज्ञापन

किस मोड में हो सकती है परीक्षा :

आयोग राज्य में लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित कर सकती है। दरअसल पिछली लेखपाल भर्तियों तथा UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाले अन्य परीक्षाओं का आयोजन भी अभी तक ऑफलाइन मोड में ही किया जाता है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि लेखपाल भर्ती के लिए भी परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा : 

राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा और इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। अभ्यर्थी इस परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed