UP Home Guard Recruitment 2022: होमगार्ड भर्ती में किस फॉर्मूले पर मिल सकता है आरक्षण और कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें यहाँ
उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में जल्द ही 32 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। अगले 100 दिनों के भीतर इन रिक्तियों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल राज्य के होमगार्ड विभाग में जल्दही बंपर बहाली निकलने वाली है। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग में इस वक्त कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। लेकिन वर्तमान में इस विभाग में लगभग 85,000 जवान ही कार्यरत हैं और साथ ही हर वर्ष 3 से 4 हजार जवान रिटायर भी हो रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो राज्य के होमगार्ड विभाग में वर्तमान में 32 हजार से भी अधिक पद खाली हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन्हीं 32 हजार से भी अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरूहो सकती है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो रिक्त पदों को भरने के लिए हर साल सात हजार पुरुष और चार हजार महिलाओं की भर्ती की जा सकती है। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खासबैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपनापूरा सकते हैं।
कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स केमुताबिक राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और अगले 100 दिनों के भीतर होमगार्ड जवानों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू होसकती है। हालांकि इस भर्ती के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिएआधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
किस फॉर्मूले पर मिल सकता है आरक्षण :
उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती में राज्य के आरक्षण के नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ मिल सकता है। यह उम्मीद जताईजा रही है कि इस भर्ती में OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 27 प्रतिशत, EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 10 प्रतिशत, SC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 21 प्रतिशत और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 2 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो सकती हैं तथा शेष 40 प्रतिशत सीटों पर बिना आरक्षण के बहाली हो सकतीहै। हालांकि होमगार्ड भर्ती में किस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कितनी सीटें आरक्षित होती हैं, इसकी पूरी जानकारी इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होनेके बाद सामने आ पाएगी।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे कीविभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वालेफैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करनेके अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतरतैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।