फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   where will you get a chance to teach after successful notification-safalta

CTET 2022: जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन, सफल होने के बाद आपको कहां मिलेगा पढ़ाने का मौका

Fri, 12 Aug 2022 03:35 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 12 Aug 2022 03:35 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है।
 

विज्ञापन
where will you get a chance to teach after successful notification-safalta
CTET - फोटो : Social media

विस्तार

सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। दरअसल यह परीक्षा इसी साल दिसंबर महीने में आयोजित की जानी है। CTET में हिस्सा लेने के लिए हर साल 30 से 35 लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं और शिक्षक बनने के अपने सपने को पूरा करते हैं। अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या इस परीक्षा को देश की सबसे बड़ी शिक्षकपात्रता परीक्षा बनाती है। CTET का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है। CBSE ने CTET 2022 का आयोजन इसी साल दिसंबर महीने में करने का ऐलान तो कर दिया है लेकिन इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट के लिए CTET की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इसशिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के CTET Online Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

इसमें सफल होने के बाद आपको कहाँ-कहाँ मिलेगा पढ़ाने का मौका:

CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी कई संस्थानों में निकलने वाली शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थी खास तौर पर केंद्रीय सरकारी स्कूलों मेंशिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं और शिक्षक की नौकरी के लिए अभ्यर्थियों की पहली पसंद केंद्रीय शिक्षण संस्थान ही होते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भीशिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं बड़ी संख्या में प्राइवेट स्कूल भी अपने यहाँ शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के समय CTET पास अभ्यर्थियों को वरीयता देते हैं।

विज्ञापन

जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन:

CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में CBSE ने अभी तक कोई भी अपडेट जारी नहीं किया है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर जरूर सामने आ रही है कि इसके लिएनोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत इसी महीने से की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में कोई भी जानकारी CTET की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों कोइससे जुड़े अपडेट्स के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी:

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed