फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   When will the examination for recruitment to the posts of constable-safalta

Delhi Police Constable Recruitment 2022: कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए कब होगी परीक्षा

Thu, 21 Jul 2022 07:32 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 21 Jul 2022 07:32 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2022 तक चलेगी। इसके जरिए 1,411 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन
When will the examination for recruitment to the posts of constable-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल एवं हेड कॉन्स्टेबल के 2000 से भी अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा इन भर्तियों के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इनके जरिये हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) और हेड कॉन्स्टेबल टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने इन दोनों भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आठ जुलाई 2022 से शुरू हुई थी जिसकी आखिरी तारीख 29 जुलाई है। अगर आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर अपना फॉर्म भर सकते हैं। वहीं एसएससी की परीक्षाओं के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कब होगी परीक्षा :

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के 857 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा। इस भर्ती के पहले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन, दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट (PE&MT), तीसरे चरण में ट्रेड टेस्ट और चौथे एवं आखिरी चरण में इंग्लिश वर्ड प्रोसेसिंग टेस्ट तथा बेसिक कंप्यूटर फंक्शन्स टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। आयोग द्वारा इस भर्ती के लिए जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके पहले चरण की परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जा सकती है।

विज्ञापन

कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कब होगी परीक्षा :

कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए भी अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन फिर फिजिकल टेस्ट(PE&MT) और इसके बाद तीसरे चरण में ट्रेड टेस्ट तथा चौथे एवं अंतिम चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन में हिस्सा लेना होगा। इस भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए भी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन अक्टूबर के महीने में किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछे जाएंगे किस स्तर के प्रश्न :

हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के पदों पर होने वाली भर्ती के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों से 12वीं के स्तर के प्रश्न जाएंगे। जबकि कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए होने वाली पहले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 10वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाने हैं। अभ्यर्थी इन दोनों भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षाओं से संबंधित पूरी जानकारी इनके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed