फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   When will the admit card for AWO / TPO driver be issued-safalta

Delhi Constable Exam 2022: AWO/TPO के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड, जान लें ये जरूरी जानकारी

Mon, 08 Aug 2022 06:56 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 08 Aug 2022 06:56 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर निकली भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 29 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे।
 

विज्ञापन
When will the admit card for AWO / TPO driver be issued-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिये हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती की जानी है। आयोग ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर इन दोनों भर्तियों के लिए परीक्षा की तारीखों की जानकारी अभ्यर्थियों को दे दी है। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1,411 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के 857 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़ेअपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Head Constable Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के पदों के लिए आयोजित होने वाली पहले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 100 अंको की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल साइंस से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथेमैटिक्स से से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा रीजनिंग से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों से कंप्यूटर फंडामेंट्सल्स, एमएसएक्सेल, एमएस वेब, कम्युनिकेशन, इंटरनेट, www तथा वेब ब्राउज़र इत्यादि से भी 10 अंक के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए आयोजित होने वाली CBT में भी अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के 20 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस से 20 अंक के 20 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 10 अंक के 10 प्रश्न तथा रोड सेंस, व्हीकल मेंटेनेंस, ट्रैफिक रूल्स/सिग्नल व्हीकल और एनवॉयरर्मेंटल पॉल्युशन जैसे टॉपिक्स से 50 अंक के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

लागू होंगे कौन से खास नियम :

हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के 857 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली CBT में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। वहीं कॉन्स्टेबल(ड्राइवर) के पदों के लिए आयोजित होने वाली CBT में नेगटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस पेपर हल करने केलिए भी 90 मिनट का समय मिलेगा। साथ ही अगर इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन एक से अधिक शिफ्ट में किया जाएगा, तो इनमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed