फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   when is the system of normalization being implemented in SSC recruitment-safalta

SSC CGL Recruitment 2021: SSC की भर्तियों में कब से लागू हो रही है नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था और क्या CGL भर्ती में भी लागू होगा यह व्यवस्था

Fri, 14 Jan 2022 03:29 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 14 Jan 2022 03:29 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही CGL भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थी 23 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जा सकती है।
 

विज्ञापन
when is the system of normalization being implemented in SSC recruitment-safalta
SSC - फोटो : Social Media

विस्तार

अगर आप भी सरकारी नौकरी की सपना देख रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा हाल ही में कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 के लिए आवेदन मांगे गए थे जिसमें हिस्सा लेकर युवा केंद्र सरकार की नौकरी हासिल कर सकते हैं। आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी थी और 23 जनवरी 2022 इसकी आखिरी तारीख है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए चार चरण की परीक्षाओं में हिस्सा लेना होगा और इसके लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जा सकती है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती में सफल होंगे, उन्हें  केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में काम करने का मौका मिलेगा। वहीं,अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियो या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

SSC की भर्तियों में कब से लागू हो रही है नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था :

अलग अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के किसी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं,तो किसी शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं और ऐसी स्थिति में मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। SSCभी अपनी भर्तियों में सभी अभ्यर्थियों को बराबर मौका देने के लिए 2018 से परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू कर रही है। इस व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से मौका मिल सके। 

विज्ञापन

क्या CGL भर्ती में भी लागू होगा यह व्यवस्था :

SSC द्वारा CGL भर्ती 2021 के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अगर इस भर्ती के लिए परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है,तो इनमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। आयोग ने अधिसूचना के पैरा 13.2में इस संबंध में जानकारी दी है। अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, रेलवे ग्रुप D जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed