UP Police Constable Recruitment 2022: कब तक आयोजित की जा सकती है सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा, इस भर्ती में कितने लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का है अनुमान
उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए UPPBPB ने तैयारी शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन होते ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में कुछ ही दिनों के अंदर आरक्षी नागरिक पुलिस के हजारों पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान होने वाला है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा करीब 26,210 सिपाही भर्ती से जुड़ी लगभग सभी तैयारियां अपने अंतिम पड़ाव में हैं। भर्ती बोर्ड के जरिए लिखित परीक्षा व अन्यप्रक्रियाओं को सम्पन्न कराने के लिए पात्र एजेंसियों से टेंडर मांगे जा चुके हैं संस्था का चयन होते ही कॉन्स्टेबल भर्ती के आवेदन की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि भर्ती बोर्ड की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र कैंडिडेट्सको चाहिए कि समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable EBooks PDF - Download Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
कब तक हो सकता है लिखित परीक्षा का आयोजन
यूपी सरकार के नए नियमानुसार राज्य में अब आयोजित की जाने वाली नई भर्ती की पूरी प्रक्रिया को जिम्मेदार विभाग 100 दिनों के अंदर पूर्ण कराएगा। इस नियम के बाद यह उम्मीद लगायी जा रही है कि यदि जून में सिपाही भर्ती का ऐलान होता है तो सितंबर माह के अंत तक इसका एग्जाम करायाजा सकता है। इसलिए पुलिस विभाग में सिपाही बनने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों को अभी से इसकी परीक्षा से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि तैयारी करने के लिए समय काफी कम बचा हुआ है। हालांकि इस बारे में भर्ती बोर्ड की से कोई भी पुख्ता जानकारी साझा नहीं की गई है। इसलिएकैंडिडेट्स को अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा।
कितने अंकों की लागू होती है निगेटिव मार्किंग
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा साल 2018 में आयोजित की गई 23 हजार सिपाही भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक आरक्षी पद के लिए 300 अंकों की लिखित परीक्षा कराई जाती है जो वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है प्रत्येक सवाल के सही जवाब पर 2 अंक प्रदान किए जाते हैं। इसमें सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक रुचि तर्कक्षतमा जैसे कई विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। हालांकि नई भर्ती में यह नियम परिवर्तित भी हो सकता है लेकिन ऐसे किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवारों को 26 हजार पदों की सिपाही भर्ती के लिए जारी की जाने वाली अधिसूचना का इंतजार करना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।