फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   When can the exam be held for Lekhpal recruitment-safalta

UPSSSC Lekhpal 2022: लेखपाल भर्ती के लिए कब तक हो सकती है परीक्षा और क्या आचार संहिता इसके आयोजन में बन सकती है बाधा

Mon, 31 Jan 2022 06:04 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 31 Jan 2022 06:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 4 फरवरी 2022 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
When can the exam be held for Lekhpal recruitment-safalta
UP Lekhpal Recruitment - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर की जा रही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर सात जनवरी 2022 से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी को समाप्त हो गई और अब आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 4 फरवरी 2022 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। राज्य में काफी समय के बाद होने जा रही लेखपाल भर्ती का आयोजन पहली बार UPSSSC द्वारा किया जा रहा है। इस बार की लेखपाल भर्ती राज्य में पहले हुई लेखपाल भर्तियों से काफी अलग है। दरअसल इस बार लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल नहीं है और साथ ही इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। अगर आपने भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UP Special GK Ebook-Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक हो सकती है परीक्षा :

UPSSSC ने इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। हालांकि,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग यह परीक्षा मार्च 2022तक आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। गौरतलब है की UPSSSCद्वारा आयोजित की जा रही लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा पहले नवंबर 2021 में ही प्रस्तावित थी, लेकिन यह तय समय पर नहीं हो सकी।

विज्ञापन

क्या आचार संहिता इसके आयोजन में बन सकती है बाधा :

लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के दिमाग मे यब प्रश्न बार बार आ रहा है कि क्या राज्य में लगी हुई आचार संहिता की वजह से लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा के आयोजन में देरी हो सकती है। हालांकि,अभ्यर्थियों को इस संबंध में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। दरअसल आचार संहिता के दौरान सिर्फ नई भर्तियों की घोषणा नहीं हो सकती है। जिन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन पहले से जारी कर दिया गया है, उनका आयोजन किया जा सकता है। इसलिए लेखपाल भर्ती के लिए UPSSSC आचार संहिता के दौरान भी परीक्षा आयोजित कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Budget 2022-23: क्या सस्ता, क्या महँगा

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed