फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   When can the current recruitment of SSC GD be completed-safalta

SSC GD 2022: SSC GD की वर्तमान भर्ती कब तक हो सकती है पूरी और इसकी अगली भर्ती को लेकर क्या है अपडेट, जानें यहाँ

Sat, 09 Apr 2022 03:45 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 09 Apr 2022 03:45 PM IST
सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिये कुल 25,271 पदों पर भर्ती की जानी है।
 

विज्ञापन
When can the current recruitment of SSC GD be completed-safalta
SSC - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसके जरिये अभ्यर्थियों को भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का मौका मिलता है। आयोग ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीचआयोजित की थी और अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। SSC ने इस परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च 2022 को जारी किया था और इसमें 2,85,201 अभ्यर्थियोंको सफल घोषित किया गया है। इस भर्ती के जरिये 25,271 पदों को भरा जाना है और इसमें BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP क431, असमराइफल्स (AR) के 3,785 तथा SSF के 240 पद शामिल हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंटअफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

नौकरी मिलने में लग सकता है कितना समय :

इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने में अभी थोड़ा समय लग सकता है। दरअसल आयोग द्वारा इससे पहले GD कॉन्स्टेबल की भर्ती 2018 में निकाली गई थी और इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2018 को जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, PET, PST तथा मेडिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियोंका फाइनल रिजल्ट जनवरी 2021 में जारी किया गया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है की वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए भी चयन प्रक्रिया पूरा करने में आयोग को तकरीबन दो साल का समय लग सकता है।

विज्ञापन

कब निकलेगी अगली भर्ती :

SSC अभी GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है, लेकिन आयोग ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए भी तारीखों का ऐलान कर दिया है।दरअसल आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर 2022-23 के मुताबिक GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को जारी किया जाएगा।नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी और यह 31 मार्च 2023 तक चलेगी। आयोग इस भर्ती के लिए परीक्षा जून 2023 में आयोजित कर सकती है। अभ्यर्थी इस एग्जाम कैलेंडर को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्नभर्तियों के साथ NDA/NA, यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज केमार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरीकरने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed