फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   What will be the pattern of Tier 1 and Tier 2 SSC MTS examination-safalta

SSC MTS Recruitment 2022: टियर 1 और टियर 2 की परीक्षा का क्या होगा पैटर्न और इसके आयोजन के लिए यूपी बिहार के किन शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र, जानें यहाँ

Wed, 06 Apr 2022 01:28 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 06 Apr 2022 01:28 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन मांगे हैं। इस बार आयोग MTS के साथ CBIC एवं CBN में हवलदार के 3,603 पदों पर भी भर्ती करेगी।
 

विज्ञापन
What will be the pattern of Tier 1 and Tier 2 SSC MTS examination-safalta
SSC - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 मार्च 2022 से की थी। इस बार SSC ने MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3,603 पदों पर भी भर्ती निकाली है। इन दोनों पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। MTS भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन टियर 1 (CBT) तथा टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) की परीक्षा के बाद किया जाएगा। वहीं, हवलदार के पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए टियर 1 और टियर 2 की परीक्षा के साथ एक फिजिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सालेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या होगा टियर 1 और टियर 2 की परीक्षा का पैटर्न :

हवलदार तथा MTS भर्ती के लिए होने वाली टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंकके 25 प्रश्न, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर कोहल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा और इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उनका 0.25 मार्क्स काटा जाएगा। वहीं, टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव टेस्ट) की परीक्षा 50 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 45 मिनट का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन

यूपी और बिहार के किन शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र :

MTS समेत SSC की सभी भर्तियों को लेकर यूपी और बिहार के अभ्यर्थियों में काफी उत्साह होता है और इन दोनों राज्यों से लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इन भर्तियों में शामिलहोते हैं। कर्मचारी चयन आयोग MTS भर्ती की पहले चरण की परीक्षा के लिए यूपी और बिहार के 13 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाएगी। यूपी और बिहार SSC के सेंट्रल रीजन मेंआते हैं और इस रीजन के लिए SSC यूपी के आगरा, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी तथा बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णिया में परीक्षा केंद्र बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐपडाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed