फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   What level of questions will be asked in SSC MTS Recruitment 2022-safalta

SSC MTS Recruitment 2022 : क्या है चयन प्रक्रिया और इसमें पूछे जाएंगे किस स्तर के प्रश्न , इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां देखें यहाँ

Mon, 18 Apr 2022 02:10 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 18 Apr 2022 02:10 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना आवश्यक है।
 

विज्ञापन
What level of questions will be asked in SSC MTS Recruitment 2022-safalta
SSC - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। हालांकि आयोग नेअभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किये बिना इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी है। यह भर्ती अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है क्योंकि इसबार आयोग MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3,603 पदों पर भी भर्ती करने जा रही है। MTS और हवलदार दोनों पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजरबनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

MTS के पदों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन दो चरण की परीक्षाओं के बाद किया जाएगा। इसके टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक कंप्यूटर बेस्डटेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा और इसमें अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, न्यूमेरिकलएप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। टियर 1 की परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को टियर 2 की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा। वहीं, हवलदार के पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को इन दोनों चरणों की परीक्षा केअलावा एक और फिजिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन

पूछे जाएंगे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न :

MTS तथा हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली टियर 1 की परीक्षा में प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल की बात करें तो आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक न्यूमेरिकलएप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस और जनरल इंग्लिश के प्रश्न दसवीं के स्तर के होंगे। जबकि, रीजनिंग सेक्शन में केवल नॉन वर्बल टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। गौरतलब है कि इसभर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए टियर 1 की परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐपडाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed