फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   What kind of questions were asked this time in UPPSC State Service Preliminary Exam-safalta

UPPSC Prelims Exam 2022: यूपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में इस बार किस तरह के पूछे गए थे सवाल, यहां देखें प्रश्न

Mon, 20 Jun 2022 02:12 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 20 Jun 2022 02:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार 12 जून को आयोजित की गई है। इस परीक्षा के दोनों पेपर दो पालियों में आयोजित की गई थी। 
 

विज्ञापन
What kind of questions were asked this time in UPPSC State Service Preliminary Exam-safalta
UPPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 12 जून 2022 को खत्म हुई थी। इस भर्ती के दोनों पेपर को दो अलग-अलग पालियों में आयोजित कराया गया है जिसमें सामान्य अध्ययन पेपर-1 और सामान्य अध्ययन पेपर -2 (CSAT) प्रत्येक के लिए दो-दो घंटे की समयावधि निर्धारित थी। इस आर्टिकल में कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को साझा किया जा रहा है जो 12 जून हो हुई इस परीक्षा में पूछे गए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर विज़िट कर सकते हैं। वहीं अगरआप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

किस तरह के पूछे गए थे सवाल 

1. भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक के आडिट रिपोर्ट का परीक्षण करती है? 
उत्तर. सीएजी उन प्राप्तियों और व्ययों का आडिट और रिपोर्ट करती है जहां एक संस्था या प्राधिकरण को भारत की संचित निधि से ऋण या अनुदान प्राप्त हो रहा है। सीएजी किसी भी राज्य या किसी भी केंद्र शासित प्रदेश जहां विधानसभा है, कोई भी प्रावधान के विषय कानून के दायरे में हैं। वहां सीएजी खातों का ऑडिट कर सकता है।

विज्ञापन

2. केअबुल  लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान निम्न में से किस झील में अवस्थित है?
उत्तर.  लोकतक झील। 
3. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से कौन-सा वन्यजीव अभ्यारण 1975 में स्थापित किया गया था?
उत्तर. कटरणियाघाट वन्यजीव अभयारण्य को 1975 में स्थापित किया गया था। इसे 1987 में इसे और किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य के साथ के 'परियोजना टाइगर' दायरे में लाया गयाथा।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. भारत सरकार द्वारा पर्यावरण के परिरक्षण (संरक्षण) अधिनियम कब पारित किया गया था?
उत्तर. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम भारत की संसद द्वारा 1986 में पारित किया गया था। संविधान के अनुच्छेद 253 के तहत। यह 19 नवंबर 1986 को लागू हुआ। इस अधिनियम का उद्देश्य मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के निर्णयों को लागू करना था।

5. ‘यूनाइटेड किंगडम का पार्टी गेटस्कैंडल’ क्या है?
उत्तर. ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा कोविड -19 मानदंडों के उल्लंघन से संबंधित है। 
श्रेणीवार अपेक्षित कटऑफ
 
श्रेणी संभावित कट ऑफ
सामान्य 128
एससी 106
एसटी 85
ओबीसी 126
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) 127

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed