फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   what is the whole thing and what is the update about the result-safalta

CTET 2021-22: कम प्रश्नों को हल करने वाले अभ्यर्थी भी CTET में हो सकते हैं पास, जानें क्या है पूरी बात और रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट

Mon, 07 Mar 2022 01:19 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 07 Mar 2022 01:19 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। देश भर में आयोजित हुई इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
 

विज्ञापन
what is the whole thing and what is the update about the result-safalta
CTET 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के रिजल्ट का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा के शेड्यूल के मुताबिक इसका रिजल्ट 15 फरवरी को ही जारी किया जाना था, लेकिन CBSE ने इसे अभी तक नहीं जारी किया है। CTET 2021 में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी CBSE से इसे जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं और इसकेलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर आंदोलन भी शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी CBSE तथा शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को अपने ट्वीट्स में टैग कर इसका रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारीकर सकते हैं।

विज्ञापन

कम प्रश्नों को हल करने वाले अभ्यर्थी भी इसमें हो सकते हैं पास :

अगर आपने CTET 2021 में हिस्सा लिया है और इसमें आपने कट ऑफ से कम प्रश्नों को हल किया है तो भी आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है और इसके लागू होने पर अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स भी मिल सकता है। गौरतलब है कि कई शिफ्ट्स में इस परीक्षा को आयोजित किये जाने की वजह से CBSE ने पहले ही एक नोटिस जारी करके बताया था कि अगर इसपरीक्षा में क्वेश्चन पेपर के अलग-अलग सेटों का डिफिकल्टी लेवल अलग-अलग होता है तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है।

विज्ञापन

किन परिस्थितियों में मिल सकता है एक्स्ट्रा मार्क्स :

इस परीक्षा में अगर आपकी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आये होंगे तो नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होने के बाद आपको कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स मिल सकते हैं। दरअसल नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट मेंकठिन प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से मौका मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE इस परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकती है। CBSE द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थी उसे CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगेऔर सफल होने वाले अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट उनके डिजिलॉकर एकाउंट में उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, UP कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्रीकरेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed