फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   What is the update regarding CUET UG admit card-safalta

CUET 2022: CUET यूजी के एडमिट कार्ड तथा परीक्षा की तारीखों को लेकर क्या है अपडेट और कितने सालों तक होगी इसके स्कोरकार्ड की वैल्यू, जानें यहाँ

Wed, 22 Jun 2022 02:48 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 22 Jun 2022 02:48 PM IST
सार

CUET 2022 के आयोजन के लिए तारीखों की घोषणा जल्द ही कि जा सकती है। इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 9.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया है।
 

विज्ञापन
What is the update regarding CUET UG admit card-safalta
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के केंदीय विश्वविद्यालयों में छात्रों के प्रवेश के लिए इस साल से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की व्यवस्था लागू कर दी गई है। हालांकि इस साल कुछ विश्वविद्यालयों को विशेष परिस्थितियों की वजह से दूसरे तरीकों से भी एडमिशन लेने की अनुमति दी गई है। लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है अगके साल से देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्सेस में छात्रों को CUET के स्कोर के आधार पर ही एडमिशन दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही CUET (UG) के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई को ही समाप्त हो गई है और इसमें हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 9.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। जबकि CUET (PG) में हिस्सा लेने के लिए छात्र चार जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट :

इन्फार्मेशन बुलेटिन के मुताबिक CUET यूजी का आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में होना था। हालांकि NTA ने पीजी कोर्सेस में आवेदन के लिए आखिरी तारीख 18 जून से बढ़ाकर चार जुलाई कर दी है। ऐसे में उम्मीद है कि  NTA इस परीक्षा का आयोजन जुलाई के अंत तक कर सकती है उससे एक हफ्ते पहले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। छात्रों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

कितने सालों तक होगी स्कोरकार्ड की वैल्यू :

CUET (UG) 2022 के लिए जारी किए गए इनफार्मेशन बुलेटिन के मुताबिक इसके स्कोरकार्ड के जरिये छात्रों को सिर्फ ऐकडेमिक ईयर 2022-23 के विभिन्न कोर्सेस में ही एडमिशन दिया जाएगा। वहीं CUET (PG) 2022 के इन्फार्मेशन बुलेटिन के मुताबिक इसके स्कोरकार्ड के आधार पर भी छात्रों को सिर्फ एकेडमिक ईयर 2022-23 के विभिन्न कोर्सस में ही प्रवेश दिया जाएगा। छात्र इन परीक्षाओं से जुड़ी ज्यादा जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके या इनके इनफार्मेशन बुलेटिन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय CUET, NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed