फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   what is the exam date and in how many days the selection process can be completed-safalta

RBI Grade B Recruitment 2022: RBI में निकलने वाली है बंपर बहाली, क्या है परीक्षा की तारीख और कितने दिनों में पूरी हो सकती है चयन प्रक्रिया, जानें यहाँ

Thu, 24 Mar 2022 02:40 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 24 Mar 2022 02:40 PM IST
सार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड B ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से शुरूहोगी और यह 18 अप्रैल 2022 तक चलेगी।
 

विज्ञापन
what is the exam date and in how many days the selection process can be completed-safalta
RRB - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में ग्रेड B ऑफिसर के पदों पर जल्द ही भर्ती निकलने वालीहै। इस भर्ती के लिए अभी शार्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है और इसकी विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। शार्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिएआवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2022 से शुरू की जाएगी और इच्छुक अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 18 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़ेअपडेट्स के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है पदों की संख्या :

इस भर्ती के जरिये कुल 294 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सामान्य विभागों में ग्रेड बी अधिकारी के 238 पद, आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग (DEPR) में ग्रेड बीअधिकारी के 31 पद तथा सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग (DSIM) में ग्रेड बी अधिकारी के 25 पद शामिल हैं। इस भर्ती में कैटेगरी वाइज रिक्तियों की संख्या की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा :

सामान्य विभागों में ग्रेड बी अधिकारी के 238 पदों के लिए पेपर 1 की परीक्षा 28 मई 2022 को जबकि इसके पेपर 2 की परीक्षा 25 जून 2022 को आयोजित की जा सकतीहै। वहीं, DEPR तथा DSIM के पदों के लिए पेपर 1 की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को और इनके पेपर 2 की परीक्षा 6 अगस्त 2022 को आयोजित की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने दिनों में पूरी हो जाएगी चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया के पूरा होने में 8 से 10 महीने का समय लग सकता है। दरअसल इसकी पिछली के लिए 28 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक आवेदनप्रक्रिया चली थी और इसका फाइनल रिजल्ट 11 सितंबर 2021 को जारी किया गया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी चयन प्रक्रिया के पूरा होनेमें 8 से 10 महीने का समय लग सकता है।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बातकी आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed