UPSC IAS 2022: CSE में पिछले तीन साल के टॉपर्स का क्या रहा है स्टडी प्लान और कितने घंटे तक पढ़ाई करके उन्होंने हासिल किया है यह मुकाम, जानें यहाँ
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है। आयोग ने हाल ही में CSE 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है।
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) अभ्यर्थियों के लिए देश की सबसे बेहतरीन सरकारी नौकरियों में जाने का रास्ता खोलती है। इस परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं लेकिन इनमें बेहद ही कम संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफलता हासिल करते हैं। UPSC ने हाल ही में CSE 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है और इसमें उत्तर प्रदेश की श्रुति शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं पांच जून 2022 को आयोग ने CSE 2022 के लिए प्रीलिम्स का भी आयोजन किया है और जल्द ही इसका रिजल्ट जारी किया जाएगा। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
क्या था CSE 2021 टॉपर श्रुति शर्मा का स्टडी प्लान :
CSE 2021 में पहला स्थान हासिल करने वाली श्रुति शर्मा ने विभिन्न मीडिया संस्थानों से बात करते हुए कहा कि वो घंटों की पढ़ाई पर यकीन नहीं रखती। वह कहती हैं, हर एक का पढ़ने का अलग स्टाइल होता है, इसलिए हर कोई किसी एक फॉर्मूले पर पढ़ाई ना करें।साथ ही, घंटों के हिसाब से नहीं, बल्कि जितनी देर ध्यान और लगन से पढ़ सकें, उतना पढ़ें। अपना टाइमटेबल अपने हिसाब से बनाएं। श्रुति कहती हैं कि पढ़ाई तो काफी करनी पड़ती है और ये कोई छुपाने वाली बात नहीं है पर साथ-साथ में थोड़ा ब्रेक लेना, बैलेंस करना, वो भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।
2020 और 2019 के टॉपर्स का क्या था स्टडी प्लान :
सिविल सेवा परीक्षा 2020 में शुभम कुमार ने 1054 अंक लाकर पूरे देश में टॉप किया था। टॉपर बनने के बाद विभिन्न मीडिया संस्थानों को दिए गए अपने इंटरव्यू में शुभम ने बताया था कि वे दिन में 7 से 8 घंटे हर रोज पढ़ा करते थे और प्रीलिम्स की परीक्षा पास करने के बाद वे दिन में 10 घंटे तक पढ़ाई करते थे। साथ ही शुभम का यह भी मानना था कि कितने घंटे पढ़ रहे हैं, इससे ज़्यादा मायने ये रखता है कि कितनी नियमित तरीके से पढ़ रहे हैं। वहीं सिविल सेवा परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह ने 1072 मार्क्स लाकर पूरे देश में पहला रैंक हासिल किया था। प्रदीप सिंह ने अपने इंटरव्यूज में बताया था कि उनका टॉप करने का फार्मूला ही साप्ताहिक पाठ्यक्रम है। प्रदीप का कहना था कि आप पढ़ाई को घंटे में मत तोलो। एक सप्ताह में कितना पढ़ना है यह जरूर तय कर लें। केवल तय ही न कर लें बल्कि उसे पूरा भी करें। प्रदीप ने साप्ताहिक तय पाठ्यक्रम का शेड्यूल अपने जीवन में 12वीं से ही अपनाया हुआ था और इसी के जरिये वो सिविल सेवा परीक्षा की भी तैयारी करते थे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजनकर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।