फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   what can be the number of vacancies and cutoff maths this time-safalta

SSC CGL Exam 2022: परीक्षा हो गई है शुरू, इस बार क्या हो सकता है रिक्तियों की संख्या और कटऑफ का गणित, जानें यहाँ

Thu, 14 Apr 2022 02:41 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 14 Apr 2022 02:41 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा CGL भर्ती 2021 के लिए पहले टियर की परीक्षा 11 अप्रैल 2022 से आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा का आयोजन कई शिफ्ट्स में किया जाएगा और यह 21 अप्रैल 2022 तक चलेगी।

विज्ञापन
what can be the number of vacancies and cutoff maths this time-safalta
SSC - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती का आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है। SSC ने CGL भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 23 दिसंबर 2021 से 23 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे थे और अब इसके लिए पहले टियर की परीक्षा शुरू हो चुकी है। 11 अप्रैल 2022 से शुरू हुई यह परीक्षा 21 अप्रैल तक चलेगी और इसका आयोजन कई शिफ्ट्स में किया जाएगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूडतथा अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रिहेंशन से 200 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, अगर आप भी CGL, CHSL भर्ती या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और परीक्षा से पहले इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या हो सकता है रिक्तियों की संख्या का गणित:

CGL भर्ती 2021 में रिक्तियों की संख्या को लेकर SSC ने अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है। हालांकि अभ्यर्थियों को यह जानकर निराशा होगी कि पिछले कुछ सालोंसे इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हुई है। दरअसल CGL भर्ती 2018 के जरिए जहाँ 11105 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली थी, वहीं CGL भर्ती 2019 में यह संख्या घटकर 8,421 हो गई। SSC द्वारा अभी CGL भर्ती 2020 के लिए भी चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है और इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या महज 7,035 है। पिछले कुछ सालों से इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हुई है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस बार रिक्तियों की संख्या में वृद्धि कर सकती है और तकरीबन 8 से 10 हजार पदों पर भर्ती कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

क्या हो सकता है कटऑफ का गणित:

SSC द्वारा CGL भर्ती 2020 के लिए आयोजित की गई पहले टियर की परीक्षा में एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 100.94 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों काकट ऑफ 93.76 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 119.24 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों का कटऑफ 109.22 मार्क्स तथा जनरल श्रेणी केअभ्यर्थियों का कट ऑफ 132.38 मार्क्स गया था। इस भर्ती में लगातार प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है और इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि CGL भर्ती 2021 के कटऑफ स्कोर में भी वृद्धि होगी। इस बार की भर्ती में सफल होने के लिए सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को पिछली भर्ती से 5 से 10 मार्क्स ज्यादा स्कोर करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed