फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Western Railway Recruitment 2023 Application Begins for 3624 Posts at rrc-wr.com Know How to Apply

Western Railway Recruitment 2023: अप्रेंटिस के 3000 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

Mon, 26 Jun 2023 05:11 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Mon, 26 Jun 2023 05:11 PM IST
सार

Western Railway Recruitment 2023: रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे की तरफ से अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2023 से शुरू हो रही है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
Western Railway Recruitment 2023 Application Begins for 3624 Posts at rrc-wr.com Know How to Apply
Western Railway Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Western Railway Recruitment 2023: रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे की तरफ से अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2023 से शुरू हो रही है। भर्ती प्रक्रिया में इच्छुक उम्मीदवार दिए गए लिंक पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

Western Railway Recruitment 2023 : कुल पद

रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 3,624 अप्रेंटिस पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया rrc-wr.com पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Western Railway Recruitment 2023: आयु सीमा और आवेदन शुल्क


रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे की अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयुसीमा 15 वर्ष तय है। इस प्रक्रिया में अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट दी गई है।

इस आवेदन प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन

Western Railway Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन


उम्मीदवारों किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ मैट्रिक/इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हों। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।  

चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद चयनित उम्मीदवार को 18 हजार रुपये से लेकर 56 हजार 900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

Western Railway Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया


इस भर्ती अभियान के लिए अभ्यर्थियों के मैट्रिक/ आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यह भर्ती 1 वर्ष की अवधि के लिए की जानी है। चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को कोई टीए/ डीए देय नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed