{"_id":"671386f45058ed0a910ceb9e","slug":"wcl-vacancy-2024-coal-company-recruitment-selection-without-examination-apply-here-from-this-link-2024-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WCL Vacancy 2024: कोल कंपनी में निकली भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन, तुरंत भर दें इस लिंक से फॉर्म","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
WCL Vacancy 2024: कोल कंपनी में निकली भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन, तुरंत भर दें इस लिंक से फॉर्म
Sun, 20 Oct 2024 07:00 AM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 20 Oct 2024 07:00 AM IST
सार
WCL Recruitment 2024: बिना परीक्षा के नौकरी हर कोई चाहता है, ऐसे में उन उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है, जो कोल कंपनी में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। कोल माइनिंग कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है, जहां बिना परीक्षा के चयन होगा।
विज्ञापन
WCL Vacancy 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WCL Recruitment 2024: कोल माइनिंग कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में ग्रेजुएट अप्रेंटिस और तकनीशियन अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (westerncoal.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर, 2024 है।
विज्ञापन
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 316 पदों को भरना है, जिसमें ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 101 रिक्तियां है वहीं तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए 215 रिक्तियां शामिल है।
विज्ञापन
पात्रता मानदंड
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए वाले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/AMIE पास होना आवश्यक है, जबकि तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए माइनिंग इंजीनियर/माइनिंग एंड माइन सर्वेइंग/माइनिंग सर्वेइंग में डिप्लोमा होना जरूरी है।
- वेस्टर्न कोल्डफील्ड्स की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले आवेदकों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
वेस्टर्न कोल्डफील्ड्स की इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा के सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को बाद में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
इतना मिलेगा वेतन
ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को को 9000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा और तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए चयनित उम्मीदवारों को
8000 रुपये वेतन दिया जाएगा।
वेस्टर्न कोल्डफील्ड्स की इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा के सीधे मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को बाद में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
इतना मिलेगा वेतन
ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को को 9000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा और तकनीशियन अप्रेंटिस के लिए चयनित उम्मीदवारों को
8000 रुपये वेतन दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार (westerncoal.in) आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब अपना आवेदन पत्र भरें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा कर दें।