फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WCL Admit Card 2022 released at westerncoal.in for Mining Sirdar and Surveyor posts

WCL Admit Card 2022: वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Sat, 09 Apr 2022 05:46 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 05:46 PM IST
सार

WCL Admit Card 2022: वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 211 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 167 पद माइनिंग सरदार के लिए हैं और 44 पद सर्वेक्षक के पदों के लिए।

विज्ञापन
WCL Admit Card 2022 released at westerncoal.in for Mining Sirdar and Surveyor posts
WCL Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

WCL Admit Card 2022: वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL) ने माइनिंग सरदार और सर्वेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र अब डाउनलोड किया जा सकता है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि जानकारी का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन

WCL Admit Card 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की ओर से माइनिंग सरदार और सर्वेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

WCL Admit Card 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां
वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 211 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 167 पद माइनिंग सरदार के लिए हैं और 44 पद सर्वेक्षक के पदों के लिए।

विज्ञापन

WCL Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Career के सेक्शन में जाएं।
  • अब पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहा मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed