{"_id":"6065ab87efd4e739f41307d3","slug":"wbpsc-civil-service-mains-2019-result-announced-at-wbpsc-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग: सिविल सेवा मेन 2019 का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग: सिविल सेवा मेन 2019 का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें
Thu, 01 Apr 2021 04:46 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 01 Apr 2021 04:46 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल सिविल सेवा 2019 का रिजल्ट
- फोटो : social media
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने ग्रेड ए और ग्रेड बी पदों के लिए हुई सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार साल 2019 में हुई सिविल सेवा परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट wbpsc.gov.in है। इस परीक्षा में सफल हुई उम्मीदवार अब पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
ग्रुप ए के लिए कुल 211 अभ्यर्थी हुए परीक्षा में सफल
ग्रुप ए के लिए 211 उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। वहीं, ग्रुप बी के लिए 60 योग्य उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया। इस परीक्षा में ग्रुप ए के लिए 211 अभ्यर्थियों और बी के लिए 60 अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है। WBCS इंटरव्यू की तारीख और वक्त अभी जारी नहीं हुआ है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरव्यू की तारीख और वक्त उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थी पश्चिम बंगाल सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट डायरेक्ट लिंक या फिर नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें पश्चिम बंगाल सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2019 का रिजल्ट
-सबसे पहले पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
पश्चिम बंगाल सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 9 फरवरी 2021 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 14 मई 2019 को घोषित किया गया था। सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 25, 26, 27 और 28 जुलाई 2019 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
डायरेक्ट लिंक