फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WBPSC Answer Key for Civil Services (Exe.) Prelims exam Released at wbpsc.gov.in sarkari result

WBPSC Answer Key: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

Thu, 23 Jun 2022 11:00 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 11:00 AM IST
सार

WBPSC Answer Key: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन इसी महीने 19 जून, 2022 की तारीख को किया था।

विज्ञापन
WBPSC Answer Key for Civil Services (Exe.) Prelims exam Released at wbpsc.gov.in sarkari result
WBPSC Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

WBPSC Answer Key: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को ऑनलाइन रूप से जारी किया गया है और यह अब आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी को पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

WBPSC Answer Key: कब हुई थी परीक्षा?
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन इसी महीने 19 जून, 2022 की तारीख को किया था। आयोग ने अब परीक्षा की उत्तर कुंजी को भी जारी कर दिया है। बता दें की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

WBPSC Answer Key: आपत्ति की सुविधा
पश्चिम बंगाल पीएससी ने परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर के प्रश्न और उत्तर का मिलान कर के अपनी आपत्ति को दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 28 जून, 2022 से शुरू होगी और 4 जुलाई, 2022 तक चलेगी। आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज हो सकेगी।
विज्ञापन

WBPSC Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर संबंधित परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अब पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed