WBPSC Answer Key: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें
WBPSC Answer Key: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन इसी महीने 19 जून, 2022 की तारीख को किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WBPSC Answer Key: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को ऑनलाइन रूप से जारी किया गया है और यह अब आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने पश्चिम बंगाल सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी को पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
WBPSC Answer Key: कब हुई थी परीक्षा?
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन इसी महीने 19 जून, 2022 की तारीख को किया था। आयोग ने अब परीक्षा की उत्तर कुंजी को भी जारी कर दिया है। बता दें की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे गए थे।
पश्चिम बंगाल पीएससी ने परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर के प्रश्न और उत्तर का मिलान कर के अपनी आपत्ति को दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 28 जून, 2022 से शुरू होगी और 4 जुलाई, 2022 तक चलेगी। आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज हो सकेगी।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाएं।
- अब आपको होम पेज पर संबंधित परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
- अब पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।