{"_id":"6620dda15ce603e9850b5d45","slug":"wbjee-admit-card-2024-out-download-link-here-wbjeeb-nic-in-read-more-details-2024-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WBJEE Admit Card 2024 Out: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, तुरंत इस लिंक से करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
WBJEE Admit Card 2024 Out: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, तुरंत इस लिंक से करें
Thu, 18 Apr 2024 02:16 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:16 PM IST
सार
WBJEE Admit Card 2024 Out: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने आज पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए तरीके से करें डाउनलोड
विज्ञापन
WBJEE Admit Card 2024 Out
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WBJEE Admit Card 2024 Out: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने आज 18 अप्रैल, 2024 को आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in के माध्यम अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड उम्मीदवारों के लिए 18 अप्रैल से 28 अप्रैल, 2024 तक दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
WBJEE Admit Card 2024 Out: इस दिन होगी परीक्षा
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पेपर I (गणित) पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शुरू होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दूसरी पाली में पेपर II (भौतिकी और रसायन विज्ञान) होगा।
उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक मुद्रित हार्ड कॉपी ले जानी होगी। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड दुर्घटनावश भी कटा/विकृत/गंदा न हो। ऐसे कटे-फटे/विकृत/गंदे प्रवेश पत्र वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

WBJEE Admit Card 2024 Out: कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध WBJEE एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- विवरण जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रखें।