WB Police Constable Bharti: कांस्टेबल के 3700+ पर पदों पर आवेदन शुरू, फटाफट यहां से भरें फॉर्म
WB Police Constable Bharti 2024: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन और भर्ती से संबंधित पूरा विवरण नीचे पढ़ें।
विस्तार
WB Police Constable Bharti 2024: कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 मार्च,(रात 11.59 बजे तक) है। उम्मीदवार तय तिथि से पहले आवेदन कर दें।
WB Police Constable Vacancy: इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3734 पदों को भरना है, जिनमें से 3464 रिक्तियां कांस्टेबल पदों के लिए हैं और 270 रिक्तियां कोलकाता पुलिस में महिला कांस्टेबल पदों के लिए हैं।
WB Police Constable Eligibility: आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता
01 जनवरी 2024 को आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है। पदों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आवेदक को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से माध्यमिक परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
WB Police Constable Selection Process: चयन प्रक्रिया
कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), अंतिम लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। अंत में उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर से भी गुजरना होगा।
WB Police Constable Registration: ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।
- कांस्टेबल/लेडी कांस्टेबल 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और आगे के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।