फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   WB Excise Constable Admit Card 2021 WBPRB Released admit card for the Excise Constable recruitment, know how to download it here

WB Excise Constable Admit Card: पश्चिम बंगाल एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 21 Dec 2021 04:59 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 04:59 PM IST
सार

WB Excise Constable Admit Card: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त विभाग में पुरुष और महिला दोनों ही कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
WB Excise Constable Admit Card 2021 WBPRB Released admit card for the Excise Constable recruitment, know how to download it here
WB Excise Constable Admit Card - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (डब्ल्यूबीपीआरबी) ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इस प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह  पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


कब होगी परीक्षा?
इस प्रवेश पत्र को एक्साइज कांस्टेबल भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी जन्मतिथि को दर्ज कर के इसे डाउनलोड कर सकते हैं। डब्ल्यूबीपीआरबी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 2 जनवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा कुल 1.30 घंटे की होगी और इसे दोपहर 12 बजे से लेकर 1.30  बजे तक आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (डब्ल्यूबीपीआरबी) द्वारा एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त विभाग में पुरुष और महिला दोनों ही कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, पीएमटी और पीईटी, साक्षात्कार, मेडिकल परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पश्चिम बंगाल एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज आ जाएगा। 
5. मांगी जा रही सभी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
6. अब आपके सामने आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा। 
7. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed