Vijaya Bank द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड घोषित, जल्द देखें परीक्षा की तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजया बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर चपरासी, स्वीपर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा देने के इच्छुक हैं, वे विजया बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें की, लगभग 421 पदों पर निकली विज्ञप्ति के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की परीक्षा मार्च या अप्रैल माह 2019 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय सभी जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर अंकित हैं। इसलिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए आगे की स्लाइड देखें।
अपने विजया बैंक चपरासी, स्वीपर एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए, नीचे दिए गए निर्देशों को पढ़े।
- विजया बैंक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, विजया बैंक चपरासी, स्वीपर एडमिट कार्ड 2019 लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार उस भाषा चुनें जिसमें आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं।
- स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी जैसे- पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब 'कैप्चा' कोड दर्ज करें और 'लॉगिन' बटन क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उसे डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट परीक्षा केंद्र के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विजया बैंक चपरासी, स्वीपर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
UP Board Class 10th Result 2019 और UP Board Class 12th Exam Result 2019 से संबंधित हर खबर पाइए। परीक्षाओं का सबसे तेज परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।