कांस्टेबल की बंपर भर्ती, 6748 पद रिक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम पुलिस विभाग ने योग्य उम्मीदवारों के लिए पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
इन पदों की भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 6748 निर्धारित की गई है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं या समकक्ष रखी गयी है।
विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापित पदों हेतु 5,200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2200 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लंबाई 162.56 सेमी. तथा सीने की चौड़ाई 80 सेमी (बिना फुलाव) होनी चाहिए।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों पर केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।
ऑनलाइन आवेदन 26 दिसंबर, 2014 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2015 निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
सभी आवेदकों को शारीरिक परीक्षा के समय अपनी शैक्षिक, अनुभव, आरक्षण व उम्र संबंधी सभी दस्तावेजों की मूल प्रति व उसकी छायाप्रति लाना आवश्यक है।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन व अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.assampolice.gov.in./ पर लॉग ऑन करें।