फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   UTET / UPTET 2021: Application process for Uttarakhand TET has started, know what is the latest update about UPTET and CTET-safalta

UTET / UPTET 2021: उत्तराखंड TET के लिए आवेदन प्रक्रिया हो गई है शुरू, जानें UPTET और CTET को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट

Wed, 08 Sep 2021 05:32 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 08 Sep 2021 05:32 PM IST
सार

UTET 2021 के लिए उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसके लिए 30 सितंबर 2021 तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
UTET / UPTET 2021: Application process for Uttarakhand TET has started, know what is the latest update about UPTET and CTET-safalta
UTET - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने शुरू कर दी है। UBSE द्वारा इस पात्रता परीक्षा के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके लिए 30 सितंबर 2021 तक आवेदन किया जा सकता है। आधिकारिक अधिसूचना में इस बात की भी घोषणा की गई है कि UTET 2021 का आयोजन 26 नवंबर 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षाकेंद्रों पर किया जाएगा। UBSE ने भले ही UTET 2021 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है, लेकिन UPTET और CTET के लिए अभी तक कोई सूचना नहीं जारी होने से लाखों अभ्यर्थी परेशान हैं। गौरतलब है कि इन परीक्षाओं में हरे साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। अगर आप भी CTET 2021 में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच- Subscribe Now से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

UTET 2021 के लिए 30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन :

UTET 2021 में शामिल होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी इसके लिए 30 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी UBSE द्वारा बनाये गये UTET पोर्टल, ukutet.com के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस परीक्षा में दो पेपर होता है। पहला पेपर कक्षा 1 से कक्षा 5 तक और दूसरा पेपर कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए होता है। अभ्यर्थियों को इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले इसके लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

विज्ञापन

अपने आने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आप कितना तैयार हैं? यहाँ देखें    

 

UPTET और CTET को लेकर क्या है अपडेट :

UPTET 2021 के आयोजन के लिए अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं आई है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPTET का आयोजन अक्टूबर के आखिर तक किया जा सकता है। वहीं CTET के लिए CBSE ने एक नोटिस जारी करके कहा है कि अगले CTET का आयोजन ऑनलाइन मोड में दिसंबर में किया जा सकता है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केन्द्रीय पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये महत्वपूर्ण सवाल

कैसे करे तैयारी :

शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए इन पात्रता परीक्षाओं में उतीर्ण होना काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए अगर आप भी इन पात्रता परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी के लिए चलाए जा रहे  CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ प्रतिदिन 3 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, वीकली टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed