फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPTET Result 2022 will Release On 8 april at updeled.gov.in Check Online UPTET

UPTET Result 2021: इस तारीख को जारी होगा यूपीटीईटी का परिणाम, जानें क्या होगी डाउनलोड करने की प्रक्रिया

Wed, 06 Apr 2022 05:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 06 Apr 2022 05:15 PM IST
सार

UPTET Result 2022 : जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट  updeled.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
UPTET Result 2022 will Release On 8 april at updeled.gov.in Check Online UPTET
UPTET Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPTET Result 2022 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के परिणाम घोषित होने की तारीख का एलान कर दिया गया है। सूचना के मुताबिक परिणाम 8 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट  updeled.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। हम आपको इस खबर में परिणाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। 

विज्ञापन

UPTET Result 2022 : कल जारी होगी अंतिम उत्तर कुंजी
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को भी कल यानी गुरुवार 7 अप्रैल, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इस उत्तर कुंजी पर कोई भी आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने इससे पहले अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी जिसपर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा मिली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

UPTET Result 2022 : कैसे चेक कर सकेंगे उत्तर कुंजी?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाी दे रहे यूपीटीईटी 2021 की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन

UPTET Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाी दे रहे यूपीटीईटी परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed