UPTET Answer Key 2021-22: आंसर की जारी, इस तारीख तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, जानें इन आपत्तियों का कैसे किया जाएगा समाधान
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जा चुका है। इस परीक्षा की आंसर की 27 जनवरी को जारी हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021-22 का आयोजन हो चुका है और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। UPBEB ने यह परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की थी। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूलों में होने वाली शिक्षकों की भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा। 23 जनवरी को आयोजित हुई इस परीक्षा में तकरीबन 18 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर इन FREE Current Affairs- Download Now की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
जारी हुई आंसर की :
UPBEB द्वारा इस परीक्षा के लिए जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक 23 जनवरी को परीक्षा आयोजित होने के बाद इसकी आंसर की 27 जनवरी 2022 को जारी हुई। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसपर 1 फरवरी 2022 तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। गौरतलब है की इस परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को जारी किया जाना है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के रिजल्ट तथा इससे जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
आपत्तियों का कैसे किया जाएगा समाधान
UPTET 2021 की आंसर की पर 1 फरवरी तक अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज करायी गयी आपति पर विषय विशेषज्ञ की समिति गठित करके परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा उसका निराकरण किया जाएगा तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त अभिमत के अनुसार आंसर की में संसोधन करते हुए अंतिम उत्तरमाला प्रकाशित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक UPBEB 21 फरवरी को इस परीक्षा की संसोधित आंसर की जारी करेगी।