UPTET Answer Key 2022: आज जारी होगी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की फाइनल आंसर की, ऐसे चेक कर सकेंगे
UPTET Answer Key 2022: इस परीक्षा में कुल 21 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था और 18 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल भी हुए थे। परीक्षा के बाद से ही लाखों की संख्या में छात्र यूपीटीईटी के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPTET Answer Key 2022: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज गुरुवार 7 अप्रैल, 2022 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी (UPTET Answer Key) जारी कर दी जाएगी। वहीं, 8 अप्रैल, 2022 को परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात की सूचना अधिकारियों ने जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल जनवरी महीने में आयोजित UPTET 2021 में भाग लिया था, वह परीक्षा की उत्तर कुंजी को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में उत्तर कुंजी को चेक करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
UPTET Answer Key 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था और 18 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल भी हुए थे। परीक्षा के बाद से ही लाखों की संख्या में उम्मीदवार यूपीटीईटी के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
UPTET Answer Key 2022: कैसे चेक कर सकेंगे उत्तर कुंजी
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NOTIFICATIONS के सेक्शन में जाएं।
- अब पेज पर दिखाई दे रहे यूपीटीईटी 2021 की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब उत्तर का मिलान कर लें।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
यूपीटीईटी का परिणाम जारी होने में काफी देरी देखने को मिल रही है। परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी किए जाने थे। वहीं, परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी 23 फरवरी को जरी की जानी थी। हालांकि, राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण इसमें देरी देखने को मिली है। इससे पहले पेपर लीक के कारण परीक्षा को स्थगित भी किया गया था। हालांकि, अब सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने परिणाम जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।