फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPTET 2021: Date of conducting UPTET is clashing with this important exam, admit card will be issued soon-safalta

UPTET 2021 : इस महत्वपूर्ण परीक्षा से टकरा रही है UPTET आयोजन की तारीख, जल्द ही जारी होगा एडमिट कार्ड

Sun, 07 Nov 2021 11:47 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 07 Nov 2021 11:47 AM IST
सार

 उत्तर प्रदेश में UPBEB द्वारा UPTET 28 नवंबर को आयोजित की जानी है। इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
UPTET 2021: Date of conducting UPTET is clashing with this important exam, admit card will be issued soon-safalta
uptet - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के आयोजन में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है और अभ्यर्थी अब इस परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। यह शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जानी है और इसके लिए 7 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। इस बार की UPTET में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही शिक्षक बनने का बड़ा मौका मिल सकता है। दरअसल इसके परिणाम 28 दिसंबर को घोषित किये जाने हैं और यह उम्मीद लगाई जा रही है कि राज्य में इसके बाद शिक्षकों के 50 हजार से भी अधिक पदों पर भर्तियां निकल सकती हैं। वहीं, अगर आप भी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UPTET Online Classes: JOIN NOW की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड :

UPTET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अभ्यर्थी अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 17 नवंबर को अपलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थी इस तारीख के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण परीक्षा से टकरा रही है UPTET आयोजन की तारीख :

UPTET के आयोजन की तारीख उत्तर प्रदेश के ही एक और महत्वपूर्ण भर्ती से टकरा रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच 3 फेज में आयोजित की जानी है और तीसरे फेज की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच होनी है। UPTET का आयोजन 28 नवंबर को होना है ऐसे में यह संभव है कि 28 नवंबर को आयोजित होने वाली SI भर्ती परीक्षा और UPTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को कोई एक परीक्षा छोड़नी पड़ जाए। अब देखने वाली बात यह है कि इन दोनों में से किसी परीक्षा की तारीख बदलती है या दोनों परीक्षाओं का आयोजन अपने पूर्वनिर्धारित समय पर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या 28 नवंबर को नहीं होगी टीईटी की परीक्षा

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed