फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UPSSSC Van Daroga: Applications will be made till this date, this cutoff has to be achieved for select-safalta

UPSSSC Van Daroga 2022: इस तारीख तक होंगे आवेदन, चयन के लिए ये कटऑफ हासिल करनी होगी

Fri, 04 Nov 2022 05:32 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 05:32 PM IST
सार

यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड द्वारा 701 पदों पर वन दरोगा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 6 नवम्बर तक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UPSSSC Van Daroga: Applications will be made till this date, this cutoff has to be achieved for select-safalta
यूपीएसएसएससी वन दरोगा - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड(UPSSSC) द्वारा वन दरोगा के 701 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन दरोगा बनने की तैयारी कर रहे पीईटी स्कोर धारक युवा 6 नवम्बर तक upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा निकाली गई 701 पदों की रिक्तियों में 288 पद सामान्य कैटेगरी के लिए, 160 पद अनुसूचित जाति के लिए, ओबीसी के लिए 163, ईडब्ल्यूएस केलिए 70 और अनुसूचित जनजाति के लिए 20 रखे गए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के चयन का आधार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ वन (उप क्षेत्रीय वन अधिकारी तथा वन दरोगा) सेवा नियमावली 2021 होगा। आयोग ने फिलहाल परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है। लेकिन आवेदन फॉर्म शुल्क और सुधार के लिए उम्मीदवारों को 13 नवम्बर तक का समय दिया जाएगा। यूपी वन दरोगा भर्ती के लिए अगर आप भी तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम की Quicker Tricky Mathematics E-Book की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

वन दरोगा के लिए योग्यता, आयु सीमा व वेतनमान 

वन दरोगा भर्ती के लिए उम्मीदवार का गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वानिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि, सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान आदि में से दो या अधिक विषयों के साथ स्नातक अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जुलाई 2022 की गणना के अनुसार 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार को चयन के पश्चात पे बैंड-1 वेतनमान 5200-20200, ग्रेड पे 2800, पे लेवल-5, पे मैट्रिक्स 29200-92300 दिया जाएगा। 

विज्ञापन

इस कटऑफ तक गए तो हो सकता है चयन 

उत्तर प्रदेश में पिछली वन दरोगा परीक्षा में सामान्य कैटेगरी की कटऑफ 132, ओबीसी- 123, एससी-111, एसटी-90.57, महिला-124, पूर्व सैनिक-124, पूर्व स्वतंत्रता सेनानी का रिलेटिव उम्मीदवार-86 कटऑफ पर चयन हुआ था। इसलिए ये माना जा रहा है वन दरोगा की इस परीक्षा में सामान्य कैटेगरी को 125-130, ईडब्ल्यूएस-110-115, एससी-110-115, एसटी-100-105, ओबीसी-90-100 कटऑफ लाने वाले अभ्यर्थियों का चयन हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
यूपीएसएसएससी वन दरोगा सिलेबस 
यूपीएसएसएससी वन दरोगा योग्यता 
सामान्य हिंदी ई बुक 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed