{"_id":"616d29a70d2ea56fb7668b05","slug":"upsssc-uttar-pradesh-subordinate-service-selection-commission-released-lower-subordinate-mains-exam-2019-admit-card-download-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लोअर सबऑर्डिनेट मेंस परीक्षा 2019 का एडमिट कार्ड जारी किया, ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लोअर सबऑर्डिनेट मेंस परीक्षा 2019 का एडमिट कार्ड जारी किया, ऐसे डाउनलोड करें
Mon, 18 Oct 2021 01:30 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:30 PM IST
सार
UPSSSC: जिन उम्मीदवार ने परीक्षा में अपना पंजीयन करवा रखा है वह आयोग के आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPSSSC Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission
- फोटो : Social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट मुख्य परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में अपना पंजीयन करवा रखा है, वह उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएसएसएससी लोअर सबऑर्डिनेट मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 अक्तूबर को किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 से 4 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी। लोअर सबऑर्डिनेट प्रीलिम्स की परीक्षा 30 सितंबर 2021 से 1 अक्तूबर 2021 तक आयोजत की गई थी। इस भर्ती के जरिए आयोग 672 रिक्त पदों उम्मीदवारों का चयन करेगा।
क्या रहेगा परीक्षा का पैटर्न
पहले पाली की परीक्षा में सामान्य रीजनिंग और सामान्य अध्ययन के सवाल शामिल होंगे। दूसरे पाली की परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित और हिंदी के प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग ने लोअर सबऑर्डिनेट प्रीलिम्स की परीक्षा में कुल 15 हजार 335 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया था। प्रीलिम्स परीक्षा के परीणामों की घोषणा के बाद से ही परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा (मेन्स) का बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन
UPSSSC लोअर सबऑर्डिनेट मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
1. यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर जाकर डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉग इन के लिए मांगी गई जानकारी जैसे अपना पंजीययनक क्रमांक, जन्मतिथि, वेरिफिकेशन कोड आदि भर कर सबमिट करें।
4. आपके सामने स्क्रीन पर आपके यूपीएसएसएससी का एडमिट कार्ड आ जाएगा।
5. अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
6. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग के आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जा सकते हैं।