UPSSSC Stenographer Jobs: यूपी में स्टेनोग्राफर के 650+ पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द भर दें फॉर्म
UPSSSC Stenographer Registration: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही यूपी में स्टेनोग्राफर के 600 से अधिक पदों के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही 69 विभागों के नियंत्रणाधीन स्टेनोग्राफर के 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर 25 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संशोधन के लिए सुधार विंडो 1 फरवरी 2025 तक खुली रहेगी।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 661 रिक्तियों को भरना है, जिसमें सामान्य के लिए 321, ईडब्ल्यूएस के लिए 46, ओबीसी के लिए 125 और एससी के लिए 14 पद शामिल है।
पात्रता मानदंड
- माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- हिन्दी आशुलिपि एवं हिन्दी टंकण में न्यूनतम गति क्रमशः 80 शब्द प्रति मिनट एवं 25 शब्द प्रति मिनट होना आवश्यक है।
- डीओईएसीसी सोसायटी द्वारा संचालित सीसीसी पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस,एससी,एसटी,पीएच (द्विव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई, आई कलेक्ट शुल्क मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें या ई चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अकाउंट में लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
- अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।